रायबरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक में सड़क किनारे खड़े मासूम भाई बहन को मारी जोरदार टक्कर हादसे में मासूम भाई बहन की मौके पर हुई दर्दनाक मौत स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगागंज कस्बे का है जहां नशे में धुत ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े मासूम भाई बहन सुमित उम्र 8 वर्ष व लक्ष्मी उम्र 9 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी देवानंदपुर थाना मिल एरिया को जोरदार टक्कर मार दी ट्रक की टक्कर से मासूम भाई बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई दोनों भाई बहन अपने ननिहाल गंगागंज गए हुए थे घटना से वहां हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने नशे में धुत ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की।
