सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज में संपन्न हुई
रायबरेली । सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद जनपद रायबरेली की मासिक गोष्टठी कृष्ण किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में कंपोजिट विद्यालय बेलीगंज में संपन्न हुई। इस अवसर पर गणेश बक्श सिह महामंत्री, राम सजीवन त्रिवेदी, शिवप्रसाद वर्मा, रामकुमार तिवारी ने अपने विचार साझा करते हुए शिक्षकों की लंबित मांगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने कहा की 2006 से 2016 तक 30 जून को सेवानिवृत्त शिक्षकों के एक वेतन वृद्धि का मामला चल रहा है जैसे ही शासनादेश आ जाएगा फार्म भरवाए जाएंगे। सेवानिवृत शिक्षक कल्याण परिषद भवन भी लगभग पूर्ण हो चुका है जल्द ही जिला अधिकारी महोदया से प्राप्त होगा । मैं सभी विकास खंडो के साथियों से अनुरोध करता हूं कि वह सदस्यता सक्रियता के साथ बढ़ाएं । शिक्षक सम्मान समारोह एवं 2022 में सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीवन बीमा की धनराशि के बारे में बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर कृष्ण नारायण पांडेय अध्यक्ष ,मोहम्मद अयूब खान मंत्री, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू शिवचरण सूर्य बहादुर सिंह दुर्गा प्रसाद मिश्र रामविलास सहित भारी संख्या में सेवानिवृत शिक्षक मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
