सीओ राम किशोर सिंह, व थाना प्रभारी शरद कुमार ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को दी जानकारी
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर डलमऊ क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह के सफल सानिध्य पर्यर्वेक्षण में थाना प्रभारी शरद कुमार ने गदागंज थाना परिसर में संभ्रांत ,क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और संकल्प दिलाया कि हम लोग नशा नहीं करेंगे इस अवसर पर गदागंज क्षेत्र के अनेक संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे नशा मुक्ति अभियान के जन जागरण को देखते हुए गदागंज क्षेत्र के लोगों ने सराहना की और नशा ना करने की संकल्प को दोहराया इस अवसर पर क्षेत्र अधिकारी राम किशोर सिंह ने बताया कि नशा शरीर को खोखला बनाता है और नशे की लत मालूम नहीं किस हद तक जाने के लिए मजबूर कर देती है जिससे आपका परिवार टूट कर बिखर जाता है परिवार को टूटने से बचाएं और नशा पान करने से दूर रहे।