लोकेशन रायबरेली
स्लग संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख
एंकर संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के के खान आलमपुर सताहरा गांव का है जहां विजय कुमार की परचून की दुकान में आग लग गयी । जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक विजय कुमार के पिता दुकान पर रात्रि में रखवाली करते हैं लेकिन जब वो अपने गांव स्थित घर में भोजन करने गए थे तब आग लग गयी। भोजन करके वापस आते हुए। दुकान से आग की लपटों को उठता देख शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया फ़िर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में सजन लाल (59) संदीप (20) सुनील (29) रमेश (40)झुलस भी गए । ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाया आग किस कारण लगी अभी इसका पता नही चल सका है। दुकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि दुकान में क़रीब चार लाख रुपए का सामान और काउंटर में रखा हुआ क़रीब पचास हज़ार कैस भी जलकर राख हो गया।
