संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री!


CRS शाहजहाँपुर-उत्तर प्रदेश सरकार में मा० उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती पर बनतारा स्थित बिनोवा सेवा आश्रम के अहिंसा प्रेक्षागृह में आयोजित रामहरि समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंच कर लोगो को संबोधित किया! कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ट्रस्टी साबरमती आश्रम गुजरात के जयेश भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया!
उप मुख्यमंत्री श्री पाठक आश्रम पहुंचते ही एम्बुलेंस में उपकरण एवं व्यवस्थाओं को तथा सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा लगाए गए नेत्र शिविर कैंप का अवलोकन करने पहुंचे तथा विनोबा भावे एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत का माल्यार्पण! विनोबा दर्शन का लोकार्पण व पुस्तकालय एवं वचनालय का निरीक्षण किया!
मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पाठक ने रामहरि समागम कार्यक्रम में विनोबा भावे की 129वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि विनोबा भावे ने आजादी से पहले भारत की जैसी कल्पना एवं परिकल्पना की थी उसको धरातल पर उतरने का कार्य किया! आचार्य विनोब भावे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध #गांधीवादी नेता थे! गरीबो की सहायता के लिए उन्होनेअभियान चलाकर गरीबों को भूदान करने का कार्य किया!
मा० मंत्री ने कहा कि विनोबा भावे ने गांधी जी के साथ मिलकर भारत देश को सुधारने का कार्य किया! #गांधीवादी संत विनोबा भावे के संदेश लोगों को प्रेरित करते हैं! उन्होंने अपने कार्यों से हजारों लोगों का जीवन बदला!भूदान यज्ञ नाम के आंदोलन की शुरुआत की, इस आंदोलन में लोग अपनी जमीन देते थे जिसे बाद में भूमिहीन लोगों को वितरित किया गया! विनोबा भावे के विचारों को अपनाकर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं!
मा० उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनतारा का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की! गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं को अन्नप्रास कराया! उन्होने समीक्षा करते हुये लोगो को उच्च कोटि की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने सख्त निर्देश दिए! बदलत मौसम में जल जनित बीमारियों से प्रभावित लोगो को अभियान चला कर चिन्हित कर उनका इलाज कराने के लिए सीएमओ को दिशा निर्देश भी दिए!
