शाहजहाँपुर में एक फिर बढ़ रहा है गर्रा और खन्नौत नदी का जल स्तर!
CRS शाहजहाँपुर-उत्तराखंण्ड व पीलीभीत क्षेत्र में 3 दिनो से लगातार हो रही बारिश ने पीलीभीत ते दियुनी बैराज को एक बार ओबर फ्लो कर दिया! जनपद शाहजहाँपुर प्रशासन के अनुसार आज 14/09/2024 को 11बजे तक पीलीभीत स्थित
दियूनी बैराज से 56000 क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ा जाना तय है जिसका असर जनपद की गर्रा और खन्नौत नदियों में 16/9 से 18/09/2024 तक देखने को मिलेगा!
पीलीभीत के दियुनी बैराज से छोड़ा गया 56000 हजार क्यूसेक पानी से जहाँ गर्रा नदी का जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ने तो वहीं खन्नौत नदी का जल स्तर 1 मीटर तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है! जबि वर्तमान में गर्रा नदी 146:350 तथा खन्नौत का 144:300 जल स्तर है!
