विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर सहायक निर्वाक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का स्पष्टीकरण तथा बीएलओ की सेवा समाप्ति का आदेश।
CRS शाहजहांपुर 28 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा-136 ददरौल में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय संबंधी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किये जाने के सम्बन्ध में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में लापरवाही पाए जाने पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुमित सक्सेना एवं सुरेश बहादुर सिंह को स्पष्टीकरण तथा बीएलओ रचना कुशवाहा एवं शशि लता की सेवा समाप्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस में सुनवाई हेतु स्थान, दिनांक एवं समय स्पष्ट लिखा होना चाहिए। सुनवाई के समय पंचायत सचिव एवं बीएलओ उपस्थित रहे जिससे कागजों का सत्यापन कराया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार का अवकाश 6 मार्च 2026 तक न दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नोटिस तामील करते समय आवश्यक डॉक्यूमेंट प्राप्त कर लिए जाएं। सुपरवाइजर डॉक्यूमेंट इकट्ठा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि 10 फरवरी तक नोटिसों की सुनवाई पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता के अनुसार बूथों पर भी सुनवाई कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रह।
