गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाइन का पुरवा मजरे खजुरी में एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जांच पड़ताल में जुटी सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पूरे गोसाइन का पुरवा मजरे खजुरी में एक विवाहिता महिला नीलम ने घर के अंदर रस्सी से कुण्डी के सहारे फांसी लगा ली विवाहिता महिला की मौत हो गई विवाहिता मृतका नीलम उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी श्यामू गिरि पुत्र शिवराम गिरि श्यामू 3 भाई 5 बहिन है श्यामू तीनों भाईयों में सबसे बड़ा है लगभग 9 वर्षों पहले श्यामू की शादी ससुराल गांव कधई थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ से हुई थी अज्ञात कारणों से घर के अन्दर फांसी लगा ली घर के लोग मौके पर नहीं थे पति किसी काम से बाहर गया था जब घर आया कई बार आवाज़ घर के अन्दर जाकर देखा तो नीलम रस्सी के सहारे फांसी लगा ली उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों को जानकारी हुई चीख पुकार शुरू होते ही आस पास व गांव वाले इकठ्ठे हो गए देखते ही देखते भीड़ जुटने लगी गदागंज पुलिस को सूचना दी गई मौके पर गदागंज पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डलमऊ क्षेत्राधिकारी राज किशोर,नायब तहसीलदार ऊंचाहार सुजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे फारेसिक टीम भी जांच करने में जुटी वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विवाहिता मृतका ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ वहीं मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे है जिनका नाम राज 7 वर्ष कक्षा 2 में पढता हैं,लड़की आशिकी 3 वर्ष छोटे-छोटे बच्चों के ऊपर से मां का साया उठ गया मृतका नीलम की शादी हुए लगभग 9- 10 वर्ष हो रहें हैं पति परदेश में रहकर मज़दूरी करता था अभी हाल में ही परदेश से घर आया हुआ था
