लिटिल फ्लाॅवर कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव!

CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-गुरुवार को नगर के लिटिल फ्लाॅवर कॉन्वेंट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं! नन्हें मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण रूप रखकर नृत्य कला की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं! इससे पूर्व प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया!
नर्सरी एलकेजी व यूकेजी के अयान, कार्तिकेय, शनि पाल ,विहान ,अद्वैत, गुरजोत, अनंत ,सारांश ,विवान, दिपुंज, जतिन ने कृष्ण की रूप सज्जा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया! काव्या, अर्शदीप, अन्वी, अवनी, भूमि,जाह्वी,आराध्या, विदुषी, सरगुन, प्रांजल,अनन्या, अवनी, अभिष्का, सिद्धि, प्रज्ञा,काव्या आदि ने राधा के रूप में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया!
कक्षा 1 से अविरल शुक्ला व सार्थक ने कृष्ण का रूप और नित्या, काव्या, अमिशी, प्रिंजल व सिद्धिका ने राधा के रूप में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी! बृज भूषण शुक्ला ने भजन सुनाया, शिक्षक लखविंदर सिंह ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई! हेड बॉय अभिनव शुक्ला ने गिटार बजा कर भजन गया और छात्र कुणाल ने बाँसुरी वादन कर सबका मन मोह लिया!
छात्र-छात्राओं के सदन में हेडबॉय अभिनव व हेडगर्ल अंशिका सहित प्रांजल, दीक्षा, राघवेंद्र, राधिका, आरुषि, उदय, परी, अपूर्वा, आर्यन, शौर्य आदि ने कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया! कार्यक्रम आयोजन व संचालन तथा साज-सज्जा में शिक्षिका शुभम मिश्रा, शिप्रा गुप्ता, सिम्पल,अपूर्वा गुप्ता,आंशिका शुक्ला आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई!
प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना और प्रबन्धक हरदेव सिंह ने सभी को जन्माष्टमी की बधाइयाँ दी व सबकी भूमिका को सराहा!
