CRS NEWS उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के तहसील मिलक नगर के हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बसों में सवार करीब 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।
जिसमे 4 की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 60 से ज्यादा घायल हो गए।
सूचना पर डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र, एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ आरएस परिहार व कोतवाल धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे।
दोनो बसों को हाइवे से हटवाया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। वहीं जिला अस्पताल हुए रेफरों को देखने के लिए भी जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं।
घायलों के अनुसार प्राइवेट बस से श्रावस्ति के 60 से ज्यादा यात्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार स्थित शांति कुंज गए थे।
रविवार की रात सभी शांतिकुंज से बापस घर के लिए रवाना हुए थे। रविवार को लखनऊ से रोडवेज बस रवाना हुई थी।
जिसमे ज्यादातर यात्री सीतापुर के सवार थे जो कि सभी दिल्ली जा रहे थे। रुट डायवर्जन के कारण प्राइवेट बस रांग साइड आ रही थी।
मिलक हाइवे पर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने दोनो बसों की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमे तीन यात्री व एक रोडवेज चालक की दर्दनाक मौत हो गयी।
जबकि 60 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। 40 से ज्यादा यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
