लोकेशन-रायबरेली
स्लग-फार्मेसी कॉलेज का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
जिले में ही मिलेंगे आपको यह तमाम डिग्रियां
कॉलेज प्रबंधन ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
एंकर-रायबरेली में एक ऐसा संस्थान खुल गया है जिससे अब इस पढ़ाई के लिए बच्चों को कहीं दूर के अन्य जनपदों में जाने की जरूरत नहीं है। इस कॉलेज का ब्लॉक प्रमुख व प्रबंधन द्वारा शुभारंभ किया गया है जिस पर प्रेस वार्ता कर विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी दी गई है
जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग स्थित पंचशील पीजी कॉलेज जो जिले का शिक्षा का अग्रणी संस्थान है कई वर्षों से यहां बच्चों के भविष्य को सवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है अब इसी पंचशील पीजी कॉलेज की एक और ब्रांच का शुभारंभ ऊंचाहार की ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्य और कॉलेज के प्रबंधन द्वारा किया गया है अब पंचशील पीजी फार्मेसी का शुभारंभ किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा बच्चों को उपलब्ध कराए जाएंगे जो बच्चे गैर जनपदों में जाकर इस शिक्षा को ग्रहण करते थे अब उनको यहीं पर आधुनिक सुविधाओं के साथ यह डिग्रियां उपलब्ध कराई जाएगी जिसके एडमिशन के लिए अब आपको ऊंचाहार स्थित कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं है अब आप शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित बरगद चौराहे के समीप बने मौर्य स्टेट के बगल में बनाए गए कार्यालय में पहुंचकर एडमिशन ले सकते हैं। यहां गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध की गई है जिस पर यहां के डायरेक्टर और प्राचार्य से वार्ता की गई तो उन्होंने इन कोर्सेस के बारे में जानकारी दी है तो चलिए लिए जानते हैं क्या है यहां की व्यवस्थाएं और सुविधाएं और कोर्सेज
