बड़े पैमाने पर मुस्लिम मतदाताओं के फर्जी दावे आपत्ति पर काटे वोट!
योजनावद्ध ढंग से काटे गए मुस्लिम मतदाताओं के वोट-हाजरा वेग़म!
तहसीलदार पर बीएलओ से वोट कटबाने का आरोप!
CRS शाहजहांपुर-जनपद के नगर तिलहर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुनिरिक्षण के दौरान योजनावद्ध ढंग से मुस्लिम समुदाय के दो से तीन हजार फर्जी दावे आपत्ति में मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए चेयरमैन हाजरा वेगम, पूर्व चेयरमैन इमरान खान समेत दर्जन भर सभासदों ने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपते हुए अविलम्ब स्थलीय जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है!
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में नियुक्त बीएलओ द्वारा निर्वाचन सत्यापन कार्य पुनरीक्षण पूरा कर 20 अक्टूबर 2022 को सम्बंधित कार्यालय में सूची जमा कर दी गईं थी! जिसके बाद निर्वाचन आयोग द्वारा 31 अक्टूबर को जन सामान्य के दावा आपत्तियों हेतु सम्बंधित बूथों, नगर पालिका उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पटलों पर प्रकाशित कर दिया है! सम्बंधित बीएलओ द्वारा 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्राप्त दावों की अंतिम सूचना प्राप्त करा दीं! तथा दावे आपत्तियों का निस्तारण कर 9 नवम्बर को सम्बंधित पटल पर जमा कर दिया!
ज्ञापन में आरोप है कि तहसीलदार/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बीएलओ को मीटिंग हॉल में बुलाकर बड़ी संख्या में दो से तीन हजार मुस्लिम निवासित मतदाताओं के फर्जी दावे आपत्तियां बीएलओ को देकर वोट काटने के लिए निर्देशित किया गया, जो कि वेहद आपत्तिजनक है! ज्ञापन दाताओं ने नागरिकों के संबैधानिक अधिकार की रक्षा हेतु कटे वोटों की जांच कर दुरुस्त कराकर साजिश में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है! ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने बालों में सभासद रुखसाना वेगम, साजिद हुसैन सोनी मो० ताहिर, मो० फारूख, अकरम उल्ला खान, अफजल हुसैन, मो० नूरैन, डॉ फिरोज आदि शामिल रहे!
