युवा कल्याण विभाग शाहजहाँपुर द्वारा किया गया युवा उत्सव का आयोजन!

CRS शाहजहाँपुर-आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत जिले के युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को किया गया! युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व उनके अंदर छिपे हुनर को विभिन गतिविधियों के द्वारा राज्य स्तर तक ले जाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है!
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रतिनिधि फ़कीरेलाल वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए इस प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया, साथ ही युवाओ को बताया कि किसी भी व्यकि के ज्ञान व स्वास्थ को कोई बांट नही सकता इसलिए सभी को अपने ज्ञान व स्वास्थ्य का बेहतर प्रबंधन कर मेहनत व लग्न से अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहना चाहिए!
नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवा कल्याण विभाग के आयोजन की प्रशंसा करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया! प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार द्वारा पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया! कार्यक्रम अंतर्गत विभिन विद्याओं जैसे समूह गायन में प्रथम स्थान पर जी एफ कॉलेज, द्वितीय पर आर्य महिला इंटर कॉलेज व तृतीय पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रहे! एकल गायन में प्रथम अपूर्व मिश्रा, द्वितीय स्थान पर मोहिनी प्रजापति व तृतीय स्थान पर अंजू देवी रही, कहानी लेखन में प्रथम स्थान सानिया इदरीसी ने पाया तो द्वितीय उमरा सलीम व तृतीय स्थान पर अभिषेक पांडे रहे! भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अनम, द्वितीय हर्ष पांडे, तृतीय स्थान पर सानिया अंसारी रहीं! एकल नृत्य में प्रथम रोजी खान, द्वितीय साक्षी वर्मा व तृतीय तनु सक्सेना ने पाया! समूह नृत्य में प्रथम आर्य महिला इंटर कॉलेज, द्वितीय पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व तृतीय पर मसूरी इंटरनेशनल स्कूल रहा, फोटोग्राफी में प्रथम नेहा महफूज़, द्वितीय सानिया अंसारी, पोस्टर मेकिंग में प्रथम विधि मिश्रा, द्वितीय सौम्या शुक्ला, तृतीय रजत बाबू रहे!
सभी विजेताओं को गिफ्ट व प्रमाण पत्र वितरित किये गए। निर्णायक मंडल में जरीफ मलिक आनंद, रमापति द्विवेदी सोनी, आलोक सक्सेना, डॉ प्रतिभा सक्सेना रहे! कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह, राहुल उपाध्याय, अनुराग कुमार, नैंसी गुप्ता, प्रधान सहायक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय मोहम्मद नकी इदरीसी, कनिष्ठ सहायक पायल पटेल , वेदप्रकाश, तीर्थराम, विजय वर्मा, युवक मंगल दल अध्यक्ष इंद्रजीत व शिवनाथ सहित अन्य सदस्त व पी आर डी जवान उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेश मिश्रा जी द्वारा किया गया!
