CRS NEWS: ऐतिहासिक Axiom-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सकुशल वापसी के बाद देश के गौरव, अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला का आज लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनंदन किया और उन्हें उत्तर प्रदेश का गौरव बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि शुभांशु की यह ऐतिहासिक उड़ान युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और भारत की अंतरिक्ष प्रगति को नई दिशा देगी।