एंकर बर्थडे में शामिल होने गए युवक पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी डंडों से मैरिज लान के अंदर घुसकर किया हमला दबंग के हमले में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कहारों के अड्डे के पास का है जहां एतशाम उम्र 20 वर्ष निवासी खतरना जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए शहर के एक मैरिज लान में गया हुआ था सभी लोग बर्थडे की पार्टी का आनंद ले रहे थे तभी शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर विक्की अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मैरिज लान के अंदर घुसकर युवक एतशाम पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया अचानक से हमले में मैरिज लान के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और समारोह में शामिल होने आए लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, दबंगों ने लाठी डंडों से युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए मारपीट की पूरी घटना लान में लगे कैमरे में कैद हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी।
