
बदायूँ-:बिसौली। महाविद्यालय में पढ़ने आईं दो बहनों के साथ एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के पिता ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
निकटवर्ती गांव मदनजुड़ी निवासी विजयपाल की दो पुत्रियां नगर स्थित डीआरए महाविद्यालय में पढ़ती हैं। पिता का आरोप है कि कालेज के नजदीक एक गैस एजेंसी पर काम करने वाला युवक काफी दिनों से उसकी पुत्रियों के साथ अश्लील फब्तियां कसता है। शनिवार को जब दोनों बहनें कालेज आईं तो युवक ने उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। आरोप है कि युवक ने मोबाईल नंबर लेने या देने की बात कर देख लेने की धमकी दीं। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
