
बदायूँ-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के B-4 आवास विकास बदायूं सेवा केंद्र द्वारा आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया lयात्रा को स्थानीय सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रम्हाकुमारी अरुणा दीदी एवं किरण दीदी ने तिरंगा लहरा कर रवाना किया।तिरंगा यात्रा आवास विकास के गेट संख्या एक से होकर संतोष सिंह चौराहा ,डीएम रोड, गौरी शंकर मंदिर होते हुए आवास विकास के गेट नंबर 2 से आवास विकास में भ्रमण करती हुई सेवा केंद्र पर पहुंचीl सेवा केंद्र पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।इसके बाद सभी ने जयघोष किया तिरंगा यात्रा में सभी ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने भारी संख्या में भाग लिया।यात्रा में अजय पाल सिंह प्रधानाचार्य कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी बदायूं, ब्रह्माकुमार धर्मवीर ,देवांग ,राजपाल मौर्य सूरजपाल ,सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पम्मी भैया ,मुन्ना लाल शाक्य, दीनदयाल, ब्रम्हाकुमारी लता बहन सुरभि, दीपाली ,अंजलि प्यारेलाल ,मनसुखलाल गुप्ता आदि तमाम भाई-बहन उपस्थित रहे।
