बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर गदागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज रायबरेली बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर डलमऊ क्षेत्रधिकारी राम किशोर सिंह ने थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक की जिसमे क्षेत्रधिकारी ने लोगों को त्यौहार सौहार्द पूर्वक मनाने को कहा सोमवार की शाम गदागंज थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई बैठक में हिंदू मुस्लिम धर्म के लोग पहुंचे क्षेत्रधिकारी ने लोगों से बकरीद व कावड़ यात्रा के दौरान किसी विवाद य समस्या की जानकारी ली वहीं थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी बन्द जगह पर दे पुरानी स्थल पर ही कुर्बानी देने की अनुमति है त्योहार पर किसी भी प्रकार की अराजकता न पैदा करे अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के अवशेष को ढक कर ले जाए कावड़ यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने को कहा अशांति पैदा करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायगी इस मौके पर थाना प्रभारी शरद कुमार, उप निरीक्षक अखिल तोमर, अजय यादव, अनिल यादव, रवि सिंह,प्रेम सिंह, व ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी, ऋषि प्रसाद गौड़, अकबर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे
