लोकेशन रायबरेली
एंकर फर्राटा पंखे में संचालित हो रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है, वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव का है जहां अश्वनी कुमार उर्फ राजू 42 वर्ष सोमवार की रात खाना खाकर सोने जा रहा था। तभी वो फर्राटा पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाकर पंखे को घुमा रहा था।इसी दौरान पंखे में संचालित हो रहे करंट की चपेट में आने से वो झुलस गया, परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे जगतपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
