प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर गड़ई में ‘अपना पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन
दाऊदपुर गड़ई (रायबरेली)।
ब्लॉक गौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर गड़ई में जनसहयोग से स्थापित पुस्तकालय “अपना पुस्तकालय” का विधिवत उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह पुस्तकालय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ गांव के अन्य बच्चों के लिए भी अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कला शिक्षक शिवाशंकर श्रीवास्तव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमर पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्य प्रकाश सिंह तथा ग्राम प्रधान गुड़िया मौर्या उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व एआरपी दिलीप कुमार ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपिका सिंह ने जनसहयोग से बने इस पुस्तकालय के लिए अभिभावकों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में पुस्तकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अपर निजी सचिव प्रीति श्रीवास्तव, एडवोकेट राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष मकरंद कुमार, फातिमा बानो, शिक्षक रमन सिंह, जनक प्रताप, संतोष मौर्य, पुष्पा सिंह, राजेंद्र बहादुर एवं सीमा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
