पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय मे अमृत काल के पंचप्रण” की दिलाई गई शपथ
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
आज दिनांक 09 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी, मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के द्वारा पुलिस कार्यालय मे नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियो को अमृत काल के पंचप्रण ,.विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, .अपनी विरासत पर गर्व ,एकता और एकजुटता ,नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ, “हम शपथ लेते है कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे, देश की समृद्ध रिरासत पर गर्व करेंगे, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का सत्यनिष्ठा के साथ पालने करेंगे तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा,सम्मान और प्रगति के लिये समर्पित रहेंगे” की शपथ दिलाई गयी।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल थाना चौकियों पर अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी।