नगर में अबैध रुप चल रही मीट की दुकानो को बंद कराने के लिए धरना!
CRS तिलहर/शाजहाँपुर-नगर में अबैध रुप से चल रही मीट मछली की दुकानो को बंद कराने के लिए विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ता, पप्पू शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के गेट पर धरना देने बैठ गए!
इससे पूर्व, विश्व हिन्दू परिषद द्वार लिखित शिकायत की जा चुकी है और इस सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जा चुका है परन्तु कोई कार्यवाही होते न देख विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष उत्पन्न होने लगा और उसके नतीजे आज पालिका गेट पर वे सब धरना प्रदर्शन को मजबूर हो गए!
बताया जाता है कि नगर भर में सार्वजनिक एंव धार्मिक स्थानो पर मीट की दुकाने अबैध रूप नही बल्कि स्कूलो के आसपास देशी शराब और बियर भी धड़ल्ले से बिक रही है! इसमें सबसे अहम बिरियागंज स्थित केलरगंज स्कूल GGIC से चन्द कदमो की दूरी पर देशी शराब और बियर की बिक्री काफी प्रसिद्ध है!
