ढाबे पर छापा मारकर सीओ ने 2 प्रायवेट बसें सीज कर दी! नगर में अबैध रूप से चलरहे हैं 2 बस अड्डे!
CRS तिलहर-राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित वाईपास चौराहा से पश्चिम दिशा की ओर कुछ दूरी पर वर्षो से संचलित ढ़ाबे पर लॉग रूट की प्रायवेट बसो के अबैध बस अड्डे पर रुकने बाली बसो को सीओं ने छापा मार कर 2 बसो को सीज कर दिया! आला अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की शाम करीब 7 बजे नगर के बाईपास चौराहा के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने स्थित ढाबे पर सीओ अमित चौरसिया के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई!
बताया गया, जिस समय सीओ के नेतृत्व में ढ़ाबे पर छापा मार कार्यवाही को पुलिस पहुंची, उस समय मात्र बसे जिनमें दिल्ली को जाने वाली सबारियाँ भूसे की तरह भरी हुई थी जिन्हे बाहर निकाला गया! वर्षो से संचालित अबैध रूप से हाईवे किनारे चल रहा प्रायवेट बस अड्डा की सैकड़ो शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही हो सकी लेकिन संचालको के आपसी मतभेद ने नगर के पश्चिम दिशा में एक और जग्गामार अबैध बस अड्डो को जन्म दे दिया!
पुलिस की छापामार कार्यवाही से फिलहाल भले ही ढ़ाबा संचालको व बस चालको में हड़कंप मच गया हो परन्तु माननीयो की सरपरस्ती में हाईवे पर सरपट दौड़ रही प्रायवेट डग्गामार बसे चंद रोज में यथास्थिति नजर आने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता! वर्षो से लखीमपुर से शाहजहाँपुर होती हुई दिल्ली जाने बाली दर्जनों बसें अवैध रूप से सवारियों को ढोने में जुटी हैं तथा साथ ही माल ढ़ोने में भी!
सूत्रो की माने तो उक्त बसो से जहाँ कम किराए में सबारियों को भूसे की तरह ढ़ोने में प्रदेश के परिवहन विभाग को हर महीने लाखो का चूना लग रहा है तो वहीं बिना बिल के माल लाने लेजाने में सरकार के कर विभाग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन वर्ष भर में कभी कभार इस तरह की होने बाली कार्यवाही से कोई फर्क न पड़ते देख उनके हौसले बुलन्द रहते हैं!
