डलमऊ रायबरेली।
तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर,साइकिल सवाल व्यक्ति की हुई मौत, मचा कोहराम
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लालता मजरे देवली गांव के रहने वाले ईश्वर दीन पुत्र शीतलदीन उम्र लगभग 70 वर्ष रिटायर्ड रेलवे में गैंगमैन थे। ईश्वर दिन साइकिल पर सवार होकर बाजार से घर जा रहे थे तभी मलियापुर कुलाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार वीरेंद्र कुमार ने जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर लगते ही साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से च डलमऊ लाया गया जहां पर चिकित्सक संजीव कुमार ने साइकिल सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है डिलमा कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने कहा कि मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
