भारतीय कृषक दल 22-23 जनवरी को निकलेगी समग्र क्रांति जनजागरण रथ यात्रा 26 वे दिन जारी!
छुट्टा गाय सांड की समस्या से किसानो को निजात एवं गौमाता की खुशहाली एवं मांगो के निस्तारण तक करूंगा सत्याग्रह~जनसेवक!
शाहजहांपुर/तिलहर-छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या,सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत,दोशपुर रतनपुर रजपुरा फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण,खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर,तिलहर बसड्डा तक बस संचालन,बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन,कटरा में किसान मंडी निर्माण,कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज,तहसील अधिकारियों द्वारा जनता की उपेक्षा,चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना,खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन आदि मांगो को लेकर विगत 22 दिसंबर से गांधीवादी सत्याग्रह जारी है!
संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी! कुछ भ्रष्ट अधिकारियों एवं राजनेताओं मनमानी कर रहे है इसका भारतीय कृषक दल सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा जारी होगा तो जेल भरो सत्याग्रह होगा। अधिकार समझ लिया है! सत्याग्रह पर आचार्य विजय पाल सिंह,संजय कुमार, विश्राम सिंह, गुरुदयाल, चंद्रपाल सिंह, कौशल गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, भानुप्रताप गंगवार, दिनेश पाल, रजनीश राठौर, सुनील यादव, सोरन सिंह, जगत पाल, रजनीश यादव, उपस्थित रहे!
