गदागंज थाना में समाधान दिवस आयोजित
CRS NEWS रायबरेली गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी दयानंद तिवारी के साथ SSI मुकर्रम, बीरेंद्र यादव, दरोगा अजय पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मी, क्षेत्रीय प्रधानगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि, राजस्व से संबंधित शिकायतें इस बार निराधार रह गईं क्योंकि राजस्व कर्मी व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इस वजह से फरियादी अपने मामले लेकर निराश होकर वापस लौट गए।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी फरियादियों से अनुरोध किया कि वे अपनी शिकायतें समय पर दर्ज कराएं ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके।
