CRS NEWS रायबरेली: रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक अनोखी चोरी को दिया अंजाम खेत से किसान का नीम का हरा पेड़ किया पार सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए आस पास के ग्रामीण भी इस अनोखी चोरी से हैरान रह गए पूरी घटाना ग्राम सभा धूता के मीरापुर गांव का है जहां शमशाद की भूमिधरी ज़मीन पर तीन पेड़ नीम के लगे हुए हैं, जिसमें से एक पेड़ बीती रात चोर काट ले गए इस अनोखी चोरी से जहां ग्रामीणों में भय व्याप्त हो रहा है तो वहीं पुलिस की रात गश्त की पोल खुल गई वहीं पीड़ित ने आस पास के लोगों से जनकारी की तो पता चला कि उसका पेड़ मिश्रा पुर गांव निवासी हरि नारायन, शिव नारायन, दयाशंकर पुत्र देवकृष्ण के द्वारा रात में चोरी से काट लिया है जिसका शिकायती पत्र पीड़ित शमशाद ने गदागंज थाने में दिया है।
