Report CRS अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाँक 10 जनवरी 2023 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त रामू लोध पुत्र रामदेव निवासी कुडवा भकरवारा थाना भदोखर रायबरेली को 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के मलिहापुर चौराहे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर मुकदमा अपराध संख्या-07/2022 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
