एंकर.. रायबरेली में इस मौसम की आज हुई सबसे अधिक बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दबकर महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए वहीं दो बकरियों की भी मलवे में दबकर दर्द नाक मौत हो गई मामला सलोन कोतवाली इलाके के रेवहारा गांव का है। यहां सरकारी इंदिरा आवास भारी बारिश के बीच भर भरा कर गिर गया जिसके नीचे दबकर महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए वहीं मलबे की चपेट में आने से दो बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए सलोन सीएचसी ले जाया गया।
