CRS AGENCY। एक ट्रेन यात्री और भारतीय रेलवे के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। दोनों के बीच हलाल-प्रमाणित चाय परोसे जाने को लेकर बहस हो रही है। रेलवे कर्मचारी से यात्री सवाल करता है कि आखिर यह हलाल चाय क्या है? सावन के महीने में यह चाय क्यों दी जा रही है। दरअसल ट्रेन में यात्री को रेलवे कर्मचारी की तरफ चाय परोसी गई थी, जो हलाल-प्रमाणित थी। इस पर रेलवे यात्री भड़क जाता है और कहता है कि सावन का महीना चल रहा है और आप मुझे हलाल प्रमाणित चाय पिला रहे हैं। इस पर रेलवे कर्मचारी यात्री को समझाने की कोशिश करता है। कर्मचारी ने बताया कि वैसे भी यह चाय शाकाहारी, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेलवे कर्मचारी से बहस करते हुए यात्री कहता है कि सावन का महीना चल रहा है और ट्रेन आप मुझे हलाल-प्रमाणित चाय पिला रहे हैं। हमें पूजा करनी है। रेलवे कर्मचारी चाय की पैकेजिंग की जांच करता है और कहता है कि यहां पर देखिए यह क्या है?
इस पर यात्री क्रोधित हो जाता है और कहता है कि मुझे समझाएं कि किया हलाल प्रमाणित क्या है? हमें पता होना चाहिए। हमें आईएसआई प्रमाणपत्र के बारे में पता है। आप मुझे बताइए कि हलाल-प्रमाणपत्र क्या है?
