CRS NEWS रायबरेली: ऊंचाहार, रायबरेली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तहसील ऊंचाहार के गेट के पास स्थित सार्वजनिक शुलभ शौचालय को गिराए जाने से स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं में भारी रोष है। शौचालय के अचानक टूट जाने से क्षेत्र के लोगों और तहसील में आने वाले वकीलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस कदम से सार्वजनिक सुविधाओं की कमी उत्पन्न हो गई है, जिससे रोजमर्रा की आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
तहसील ऊंचाहार के अधिवक्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए तहसीलदार सिद्धार्थ चौधरी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों ने मांग की है कि NHAI को निर्देशित किया जाए कि वह जल्द से जल्द इस शौचालय का पुनर्निर्माण कराए। साथ ही, तहसील परिसर के भीतर एक स्थायी शुलभ शौचालय के निर्माण की भी मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के कई सदस्यों ने एकजुट होकर अपनी मांगें एसडीएम तक पहुंचाई और इस मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की। वकीलों का कहना है कि शौचालय की कमी से जनमानस को स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है, और यह समस्या जल्द हल की जानी चाहिए।
अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे पर कब और कैसे कार्यवाही करता
