BDO श्री मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन!
अनेक योजना वितरण पर सहमति व शासनादेशो पर दिशानिर्देशन!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर- ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौड़ेरा चौड़ेरी विकास खंण्ड विकास अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया! चौपाल में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाओ एवं पुरुषों को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को कितना कितना खाद्यान्न प्रति माह दिया जाता है! उन्होने बताया कि 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 kg चने की दाल, 1 kg दलिया एवं आधा किलो रिफाइण्ड ऑयल तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों कोड़ा किलो चने की दाल, आधा किलो दलिया तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1 kg चने की दाल, 1.5 kg दलिया तथा आधा किलो रिफाइण्ड प्रदान किया जाता है!
चौपाल में अभिसेक शुक्ला, (एडीओ, आई० एस० बी०) ने ग्रामीणों से कहा कि सहभागिता योजना में प्रति लाभार्थी को 4 गोवंश स्थाई/अस्थाई गौशाला से प्राप्त करें जिससे आवारा गोवंश से निजात मिल सकें, यह भी बताया कि प्रति गोवंश लाभार्थी को 30 के बजाय अब 50 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा दिया जाएगा!
इस दौरान संजय दीक्षित (एडीओ,सी) ने बताया कि पराली प्रबंधन अपनाए, किसान अपनी पराली को खेत में ही डिकॉम्पोजर का प्रयोग करके खेत में ही गलाएं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहें और यह भी बताया कि यदि कोई ऐसा किसान जिसका रकबा 2 acre है और वह पराली जलाता है तो उसे 2500 रुपए जुर्माना देना होगा तथा भी उसके खिलाफ FIR भी कराई जाएगी! यदि कोई किसान जिसके पास 2 से 5 acre तक भूमि है और वह इस प्रकार की घटना करता है तो उसे 5000 रुपए जुर्माना और FIR दर्ज की जायेगी! इसी तरह यदि कोई किसान जिसकी कृषि योग्य भूमि 5 एकड़ से अधिक है और पराली जलाने की घटना करता है तो उसे 15000 रुपए जुर्माना तथा FIR दर्ज की जायेगी!
चौपाल में राम भवन ने बताया कि ऐसे लाभार्थी जिनका पात्र गृहस्थी कार्ड बना है और उसके यहाँ 5 से अधिक 6 सदस्य है तो उसका तथा उसके घर के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लाभ बताए कि कोई भी आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति किसी भी गंभीर बीमारी हेतु सरकार द्वारा 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज करा सकता है!
चौपाल में राम भुवन(जेई,आर ई डी), संजय दीक्षित (एडीओ,सी), अभिषेक शुक्ला (एडीओ,आई एस बी), सरोज देवी (मुख्य सेविका), उपासना शुक्ला,कमलेश कुमारी,अनीता वर्मा, ओमवाती (आंगनबाड़ी कार्यकत्री), मुनेश बाबू,राजीव कुमार, मोहन स्वरूप वर्मा (सहायक अध्यापक) तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे!
