**रायबरेली: एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, कई ई-रिक्शा हुए सीज**
रायबरेली में परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की है। एआरटीओ (सहायक परिवहन अधिकारी) प्रवर्तन मनोज सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शा के दस्तावेजों की जाँच की गई। इस दौरान कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
**बिना दस्तावेजों के चल रहे थे ई-रिक्शा**
चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई ई-रिक्शा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे थे। इसके अलावा, कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था, जिसके चलते उन पर कार्रवाई की गई।एआरटीओ टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा का चालान किया और कई वाहनों को सीज (जब्त) भी किया।
**बछरावां थाना क्षेत्र में चला अभियान**
यह अभियान रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में चलाया गया, जहाँ ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही और गाड़ियों के दस्तावेजों की कमी को देखते हुए सख्त कार्रवाई की गई। एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।
**एआरटीओ की चेतावनी**
एआरटीओ मनोज सिंह ने ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों के दस्तावेज पूर्ण करने की अपील की।
इस अभियान के बाद रायबरेली में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों में खलबली मची है और अब लोंगो को दस्तावेजों को लेकर चलना होगा। विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
