AIMIM पार्टी का सदस्यता अभियान जारी लगातार बढ़ रहा पार्टी का जनाधार!
रायबरेली — मिशन 2027 की तैयारियों के तहत AIMIM पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आज जिला अध्यक्ष जनाब सैयद ताजदार नकवी के नेतृत्व में 183 विधानसभा के दीनशाह गौरा ब्लॉक के धमधमा ग्राम पंचायत में युवा समाजसेवी मोहम्मद जावेद, तसलीम, मोहम्मद नौशाद कुरैशी, जमशेद हसन साहब को AIMIM पार्टी में सदस्यता दे कर शामिल किया गया।
सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहम्मद आबिद एडवोकेट ज़िला उपाध्यक्ष, AIMIM पार्टी रायबरेली ने भी पार्टी में शामिल होने पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।