ऊँचाहार,रायबरेली। देर रात को घने अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक घर में घुसकर अज्ञात चोर आभूषण समेत अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए है । पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है ।
कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के पूरे मानी मजरे खोजनपुर गाँव निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि रविवार की रात में उसके घर में चोर छत के रास्ते घुस गए और घर में रखा एक बक्सा उठा ले गए हैं । जिसमे सोने चांदी के आभूषण के आलावा बैंक व पोस्ट ऑफिस के कागजात भी थे । सुबह जब परिजन सोकर उठे तो मामले की जानकारी होने पर होश उड़ गये। घटना की लिखित शिकायत कोतवाली में की गई है ।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है ।
