गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गरुण वाहिनी चेकिंग अभियान के तहत गदागंज पुलिस द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान
गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार के सानिध्य नेतृत्व में तेजतर्रार उपनिरीक्षक प्रेम कुमार सिंह की अगुवाई में गरूण वाहिनी चेंकिंग अभियान के तहत थाना गेट गदागंज से निकलते हुए नवयुवक पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र में अमन चैन कायम करने एवं संदिग्ध लोगों के सघन चेकिंग व अराजक तत्वों पर पूरी तरह पैनी नजर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा चलाया जा रहा गरूणवाहिनी अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है।
वही थाना प्रभारी शरद कुमार के प्रयास से थाना क्षेत्र में अपराध पे अंकुश लगाने में कामयाब हो रहे और थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है व थाना क्षेत्र की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है
