गदागंज थाना अध्यक्ष क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर लगा रहे अंकुश।
गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही।
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली अपनी तेजतर्रार कार्य शैली एवं कुशल नेतृत्व के चलते गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार लगातार क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाकर एक नई इबारत लिख रहे है उन्होंने न केवल अपने कार्यकाल के दौरान अपराधों का ग्राफ घटाया है बल्कि अपने कुशल व्यवहार के चलते क्षेत्र के सम्मानित लोगो का दिल भी जीत लिया है
गैंगस्टर एक्ट के तहत गदागंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 77/23 धारा 2/3 गैंग्स्टर एक्ट के तहत थाना प्रभारी शरद कुमार की तहरीर पर मोशीन पुत्र मुन्ना,रईस पुत्र वहीद, निवासी दलील नगर औरय्या , महेंन्द्र पुत्र स्वर्गीय मुन्ना लाल निवासी फाफामऊ प्रयागराज तीन लोगो के ऊपर गैंग्स्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है
वही गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग निवासी मैकूलाल के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी कि मेरे बेटे सत्यपाल उर्फ लाला के द्वारा आए दिन मारपीट की जाती है और आज सुबह लगभग 8.00 बजे लाठी डंडों से एक दूसरे की पिटाई कर दी जिसमे मैकूलाल को गंभीर चोटे आई वहीं दूसरे पक्ष से बबली व जनक दुलारी को भी चोट लगी है थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी ने जब से गदागंज प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया हैं तब से लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें जेल की हवा खिला रहे है
जिससे गदागंज थाना क्षेत्र में अपराधी अपराध करने से डरने लगे है और थाना प्रभारी शरद कुमार की इस कार्यशैली की लोगो के द्वारा सरहना की जा रही है।