गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा ग्राम सभा में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंसाधन केंद्र 1-बी ,एन रोड लखनऊ द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 110 लोगो ने नेत्र की जांच कराई जिसमे से 15 लोगो को नेत्र आपरेशन के लिए 31 तारिख को लखनऊ इंदिरा गांधी हॉस्पिटल केसर बाग बस के द्वारा ले जाया जाएगा यहां पर उनका आंखों का ऑपरेशन होगा।और समुचित दवा इलाज का प्रबंध भी होगा
आंख की जांच करने वाली टीम डाक्टर सविता यादव, कैंप इंचार्ज सतीश मिश्र सहित ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
