क्षेत्र में बेलगाम अपराध और पुलिस लगी है अपने नम्बर बढ़ाने में!

10 दिन में चाकूओं से गोद कर क्षेत्र में हो गई दूसरी मौत!
इमरान सागर ! CRS कटरा/शाहजहाँपुर-मानव में अपराधिक कृत्य की लगातार बढ़ती भावना ज़ाहिर कर रही है कि पुलिस, अपराध को खत्म करने में कामयाब नही हो पा रही है! एक जरा सी बात को लेकर लेकर आपस में इस कदर झगड़ जा रहे हैं कि नौबत जान पर बन कर मौत जैसी दुर्घटना हो जाना आम बात बनती जा रही है!
एक ताजे मामले की बात करें तो मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव मडिया चक में जन्म दिन पार्टी के चलते खाने के दौरान खड़न्जे पर ही रास्ता रोकर खाना खाने बैठ गया व्यक्ति ई-रिक्शा वाले से भिड़ गया! मतलब यह कि ई-रिक्शा निकालने को लेकर हुई भिड़न्त देखते ही देखते इस हद तक पहुंच कि ई-रिक्शा चालक ने चाकू निकाल कर ऐसे बार किए कि उसे चाकूओं से गोद डाला!
बताया गया कि छेदालाल पुत्र सियाराम निवासी गांव मडिया भमौरी थाना कटरा (35 वर्ष) पर वार कर दिया जिसको इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी! पंजीकृत मु० अ० सं० 60/2023 धारा 302 व 504 IPC के तहत फरार अभियुक्त राजू लंगडा उर्फ राजू गौतम पुत्र प्यारेलाल नि० ग्राम मढ़िया भमौरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर के बाहर गांव से ही पकड़ लिया गया!
माना जा सकता है कि उक्त अपराध अन्जाने में हुआ हो सकता है लेकिन यह समझ से परे हैं कि विभागीय स्तर से पुलिस अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए लगभग सभी स्तरो से जनता को जागरुक करने का कार्य मीडियाँ की सुर्खियाँ बनता दिखाई पड़ता है परन्तु इसके बाद भी इंसान में बसने बाले अपराधिक मस्तिष्क में बदलाव लाने में पुलिस कहीं से भी कामयाब होती नज़र नही आ रही है! इससे चन्द रोज पूर्व यानि लगभग 10 दिन पहले, मीरानपुर कटरा स्थित मेडिकल व्यापारी के घर में घुस कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकूओं से ही गोद कर हत्या कर दी गई थी परन्तु अभियुक्त पकड़ना तो दूर, पुलिस सुराग़ तक लगाने में नाकाम है!
