स्नातक मतदान पर लगातार नज़र बनाए रखी जिलाधिकारी ने!

CRS शाहजहाँपुर-बरेली-मुरादावाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने निरन्तर भ्रमण शील रहकर, नगर निगम शाहजहाँपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सिंधौली, क्षेत्र पंचायत कार्यालय वण्डा एवं तहसील भवन पुवायां में बनाए गये मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी! इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एस आनन्द ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये!
बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक मतदाओं के कुल मतो संख्या 13 तीन सौ 22 बताई गई! पूर्वाह्न 10 बजे तक डाले गए मतों की संख्या 785 और पूर्वाह्न 10 बजे तक मतों का प्रतिशत 5.89 प्रतिशत बताया गया वहीं मध्याह्न 12 बजे तक डाले गए मतों की संख्या 3010 तथा
मध्याह्न 12 बजे तक मतदान की प्रतिशत 22.59 रहा बताया!अपराह्न 02 बजे तक डाले गए मतों की संख्या 5350 तथा अपराह्न 02 बजे तक मतदान प्रतिशत 40.16 प्रतिशत रही बताई गई!
