सरकारी भवनों में स्थापित की जाएगी रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली!
CRS शाहजहाँपुर-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न जिलास्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने उपयोगिता के आधार पर स्थलों का चयन किए जाने हेतु निर्देशित किया! उन्होने भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी, रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वी. सी. कक्ष में लघु सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत शासकीय/अर्धशासकीय भवनो पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के प्रस्तावों की स्वीकृति हेतु तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई! बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने प्रस्तुत किए गए सभी प्रस्तावों पर गहनतापूर्वक विचार करते हुए निर्देश दिए कि उपयोगिता के आधार पर स्थलों का चयन सुनिश्चित किया जाये! उन्होने कहा कि भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अत्यंत उपयोगी है और इसके प्रयोग से भूगर्भ जल को पुनः रिचार्ज किया जा सकता है! श्री सिंह ने निर्देश दिए कि उपयोगिता के आधार पर स्थलों का चयन किया जाये! कलेक्ट्रेट, विकास भवन में भी संयंत्र की स्थापना के लिये उपयोगी स्थलों के चयन हेतु भी ने निर्देश दिए! उन्होंने पंचायत भवनों को योजना में शामिल किए जाने के निर्देश भी दिए! जिलाधिकारी ने नाबार्ड से वित्त पोषित होने वाली परियोजनाओं द्वारा तालाब निर्माण के प्रस्तावों पर निर्देशित किया कि जांच कर यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रस्तावित स्थल किसी अन्य योजना से आच्छादित न हों यह सुनिश्चित किया जाये!
बैठक के दौरान एजेण्डा प्रस्तुत करते हुये अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के स्थापना के लिये शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्रस्ताव तैयार करते हुये समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गये है। उन्होने बताया कि भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने हेतु रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अत्यंत महत्वपूर्ण है इससे वर्षा का शुद्ध जल निर्धारित प्रणाली द्वारा भूमिगत जल के रिचार्ज में प्रयोग होता है! बैठक के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री सतीश चन्द्र पाठक, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई श्री नरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे!
