गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को पीआरवी पुलिसकर्मी ने ठण्ड से निजात दिलाने के लिए ड्युटी के दौरान जातें हुए गाड़ी रूकवा कर दिया कम्बल पीआरवी पुलिस गाड़ी नम्बर 1771 कुरौली बुधकर के पास एक वृद्ध को भीषण सर्दी से बचाने के लिए कम्बल देते पुलिसकर्मी एक हफ्ते से सर्द हवाओं के चलने से भीषण सर्दी से ग़रीब कांप रहे हैं पीआरवी पे तैनात पुलिसकर्मी ज्ञानचन्द्र, श्रवणकुमार,अमरेंद्र बहादुर यादव, महिला कांस्टेबल, स्वारती, ने देखा रास्ते में एक वृद्ध को ठिठुरन भरी सर्दी से राहत नहीं मिल रही हैं तो उस वृद्ध को ठंड से बचने के लिए कम्बल दिया वही पुलिस द्वारा यह सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है।
