रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली ऊचाहार में समाजसेवियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि की जयंती पर ऊंचाहार में श्रद्धांजलि सभा व जन्म उत्सव भी मनाया गया। कंदरवा में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की स्मृति में ठाकुर दलबहादुर सिंह जी द्वारा स्थापित प्रतिमा पर व अरुण सिंह जी द्वारा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, ऊंचाहार के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री व विधानसभा ऊंचाहार के प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शंभू शरण पाल,ब्लॉक प्रभारी अनिरुद्ध दीक्षित ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मेहंदी हसन, वरिष्ठ नेता डी एन पाठक, युवा नेता साजू नकवी, शैलेंद्र सिंह, बादल सिंह, रती पाल पासी, रामखेलावन पासी, श्रीमती रेखा विश्वकर्मा, श्रीमती नसरीन बानो,श्रीमती कुसुम लता पासवान के साथ सैकड़ों महिला पुरुषों ने दोनों विश्व विख्यात नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित की अनवर भाई गुड्डू भाई इरफान मेंहदी, आनंद तिवारी ,सल्लान चेयरमैन,कमलेश पल, सभी ग्राम सभा अध्यक्ष न्याय पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी वक्ताओं ने आजादी की लड़ाई से लेकर बैनर सेना के गठन , स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने, जेल जाने के साथ प्रधानमंत्री व भारत विकास के साथ विश्व में देश का नक्शा बदलने वाली नेता के रूप में एटमी हथियार बनाने, कल कारखानों का विकास सिंचाई ,उद्योग ,नौकरी,बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कुटीर उद्योग भारत पाकिस्तान की युद्ध पर सभी वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की और सभी समाजसेवियों पदाधिकारियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष रूप से जयन्ती मनाई और सभी समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
