बिना लईसेंस के नगर में चल रहा है गाड़ियों में LPG गैस भरने का खतरनाक व्यापार!

कनेक्शन के नाम पर चल रही अबैध धन उगाही!
CRS न्यूज़ एजेंसी से इमरान साग़र!
(उ०प्र०) शाहजहाँपुर के तिलहर स्थित एक ओर बिना लाईसेंस के नगर में चूल्हा रिपेयरिंग की आड़ में LPG गैस सप्लाई की दुकाने खुले आम चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रधान मंत्री उज्जवला योजना में फ्री गैस कनेक्शन के नाम पर जम कर अबैध धन बसूली की शिकायते मिल रही हैं!
चर्चा है कि गैस सब्सिडी दिलाने के नाम पर उज्जवला योजना आदि का गैस कनेक्शन कराने के लिए इन्डेन, HP, और जैसी नाम चीन कम्पनियों का नाम लेकर फर्जी एजेंट घर घर पहुंच कर फार्म भरने के नाम पर 150 रू० से पांच सौ रुपये तक की अबैध बसूली कर रहे हैं! गली गली घर घर घूम रहे, गैस की बड़ी कम्पनियों का मुफ्त गैस कनेक्शन कराने के नाम पर पहली बार फार्म भरते समय 150 रुपया प्रति कनेक्शन और गैस कनेक्शन मिलने पर बाकी के 350 या फिर इससे अधिक की रक़म बसूलते हैं!
सूत्रो की माने तो नगर के बाजारो में चूल्हा रिपेयरिंग की दुकाने चला रहे चलती फिरती व्यवसायिक कारो में अपने सम्बन्धो के उनमें गैस भरने के लिए अपने घरो या फिर कहीं हाईवे किनारे या फिर नगर स्थित बतलैया सोसायटी परिसर में खड़े होते हैं! हांलाकि कई बार पुलिस की छापे मारी हुई जरूर लेकिन राजनीति सरंक्षण के चलते जहाँ पुलिस की छापेमारी मात्र खानापूर्ती बन कर रह गई तो वहीं इन अबैध गैस कारोबार के हौसले बुलन्द हो रहे हैं!
www.crimereportsearch.com
