अभ्युदय की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में हुआ कवियों का सम्मान!
हिन्दी हिन्दुस्तान में बनी रहे सिरमौर!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-हिंदी पखबाड़ा के अंतर्गत सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभ्युदय के बैनर तले बंडा रोड स्थित अभय मिश्र (ठेकी वालों) के निवास पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया!आयोजन की मुख्य अतिथि नगर की प्रथम पी एच डी डॉ .उर्मिला श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीनबन्धु बाजपेई ने की!
सरस्वती वंदना कवि अरविन्द पण्डित ने की! कवि रामलड़ैते श्रीवास, रामबाबू शुक्ला,राष्ट्रवादी कवि प्रदीप वैरागी, ऋषभ शुक्ला, भानु प्रताप त्रिवेदी, तेजपाल जोशी, शिशिर शुक्ला, आलोक मिश्रा,हिमांशु मोहन शुक्ला, युवा कवि पुष्पेंद्र पांचाल, आदि ने कविता पाठ किया!
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. उर्मिला श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं शाल उढ़ाकर संस्था के संयोजक एवं काव्य संध्या के आयोजक अभय मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया! साथ ही कवियों को माल्यार्पण अभिनंदन के उपरांत लेखनी और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया! काव्य संध्या का कुशल संचालन एस एस कालेज के व्याख्याता एवं कवि शिशिर शुक्ल ने किया!
इस अवसर पर प्रमुख रूप ब्राम्हण संगठन के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा राम मिश्रा, शशि अग्निहोत्री,राजीव शर्मा, श्याम कुमार त्रिवेदी, मधु सिंह ,हरि ओम त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे! इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाकर मिष्ठान वितरण किया गया! अंत में आयोजक अभय मिश्र ने कवियों श्रोताओं का आभार व्यक्त किया!
