नगर की सड़को पर लहराया तिरंगा, दर्जनो युवाओं ने लिया यात्रा में भाग!
CRS शाहजहाँपुर, अमुक सक्सेना
तिलहर-भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के निर्देशन और नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा नगर पोटरगंज से निकाली गई और मुख्य सड़को और हाईवे से गुजरती हुई शहीद कुटी पर समापन हुआ!
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में नगर के दर्जनो युवाओं ने नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली! पुरानी गल्ला मंडी पोटरगंज में जमा होने के बाद डीजे की धुन पर देशभक्ति गानों पर झूमते और भारत माता की जय का जय घोष करते हुए दर्जनो युवा मोटरसाइकिलो पर सबार हाथों में तिरंगा लेकर नगर क्षेत्र में भ्रमण करने निकल पड़े!
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ पर तिरंगे के सम्मान में मोटर सईकिल पर तिरंगा यात्रा, नगर के बाईपास चौराहा, स्टेशन रोड, नेशनल हाईवे, भक्शी तिराहा, अस्पताल रोड, मौजमपुर, मुख्य बाजार, बिरियागंज से होकर तिरंगा यात्रा का समापन शहीद कुटी पर हुआ! तिरंगा यात्रा में सभासद मोहित गुप्ता, वरिष्ट भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता, अभय राजपूत, अभय सिंह गुर्जर, संजीव कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, क्यूम, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा सोनू पाठक, किशन सक्सेना, शैलेंद्र सिंह सचिन किसान, मनोज कश्यप रवि मौर्या आदि सैकड़ों युवा शामिल हुए!
