लिटिल फ्लाॅवर कान्वेंट स्कूल में आयोजित हैप्पी उत्सव कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने किया धमाल!

सृजनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों का होता है चहुमुखी विकास : दीपक कुमार सक्सेना!
CRS पुवायाँ/शाहजहांपुर-नगर के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लाॅवर कान्वेंट स्कूल में बच्चों की विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया! कक्षा 6 से 8 की कैलीग्राफी प्रतियोगिता की प्रभारी यासमीन नूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोमलदीप कौर, श्रद्धा वर्मा, स्मृति सक्सेना ने संयुक्त रूप से प्रथम तन्वी गुप्ता, हरतृप्ति कौर और सौम्या ने द्वितीय, जसप्रीत कौर, कशिश ,सृष्टि और नैना पटेल ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया!
कैरम खेल प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए शिक्षिका शिप्रा गुप्ता ने बताया कि कैरम खेलो प्रतियोगिता में परी गुप्ता और अंशिका तिवारी ने प्रथम अंशिका कश्यप ने द्वितीय और प्रांजली सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! वहीं कक्षा 9 से 12 की शतरंज प्रतियोगिता के विषय में खेल शिक्षक फैजान आलम ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में अभय गुप्ता, उदय मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, नितिन शर्मा ,अभिनव आर्यन पटेल ,प्रांजल गुप्ता, उत्कर्ष पांडे, हरमन सिंह और तेजस्विनी मिश्रा ने अपनी जगह बनाई! जिसका सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन अगले सप्ताह किया जाएगा।
विद्यालय के नवागत प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने कहा कि आज बच्चों ने पढ़ाई को दबाव को कम करने के लिए भरपूर मस्ती की है!
समय-समय पर ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का चहुमुखी विकास होता है।
बच्चों को विद्यालय में जब स्नेहिल और खुशनुमा वातावरण मिलता है तो उनमें अपने शिक्षकों के प्रति स्नेह और विश्वास की भावना जागृत होती है! ऐसे वातावरण से बच्चों में सीखने की ललक और भी प्रबल हो जाती है! स्वच्छता और अनुशासन दोनों का मिश्रण कर बच्चों में अच्छे संस्कार भरने का के लिए हम सदैव तत्पर हैं!
प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता ने बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन कर आशीर्वाद दिया! नर्सरी से यूकेजी तक कक्षाओं में सिंपल पांडे, अपूर्वा गुप्ता,अंशिका शुक्ला ममता द्विवेदी अरुणा गुप्ता, उजमा खालिक,गुरप्रीत कौर,शुभम शुक्लाआदि ने बच्चों को कविता ,कहानी सुनाईं झूले तथा विभिन्न खेल खिलाए!
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना अपने विद्यालय के प्रति विश्वास के लिए अभिभावकों का और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया! उप प्रधानाचार्य कमल कुमार बाजपेई,प्रदीप वैरागी, पवन सुख मिश्र, ब्रज भूषण शुक्ला,लखविंदर सिंह, राजेश बाबू,रुचि पांडे, प्रियंका पाल, रोशनी श्रीवास्तव, कनकलता, रश्मि पांडे, गौरव मिश्रा, आनंद शर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही!