घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, होमगार्ड की मौत
रायबरेली।
जनपद रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास घने कोहरे के चलते दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक सवार एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक होमगार्ड के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
