भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह के 36 वे दिन आज भी जारी धरना स्थल पर ही मनाया गणतंत्र दिवस।
CRS 

शाहजहांपुर/तिलहर-भारतीय कृषक दल जनहित में अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कोतवाली के सामने शाहिद कुटी की प्राचीर से लगाकर पिछले 35 दिन से लगातार सत्याग्रह के रूप में गांधीवादी धरना दिए बैठा है लेकिन इस बीच स्थानीय प्रशासन ने किसी प्रकार की इस जनहित और गांधीवादी सत्याग्रह धारण की कोई सुऐ नहीं ली जबकि साथ ही इन 36 दिनों में अनेकों बार थाना समाधान दिवस और चंद कदम की दूरी पर ब्लॉक कार्यालय के दबा कर सभागार में तहसील समाधान दिवस में आए जिला स्तर अधिकारी भी उक्त सत्याग्रह को नजर अंदाज करते रहे! आज 26 जनवरी पर भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना स्थल पर ही 77वां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया!
इस दौरान संबोधित करते हुए भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद यादव “जनसेवक”ने कहा आज राष्ट्रभक्ति का नकली चोला ओढ़कर कुछ भ्रष्ट नेता एवं अधिकारी लोकतंत्र की उपेक्षा और मनमानी कर रहे हैं जो वीर शहीदों के बलिदान का अपमान है,कुर्सियों पर बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी,राजनेता जनता की आबाज़ को दबाकर लोकतंत्र को कुचलकर अपनी भ्रष्टाचार में पूरी तरह शामिल है।भारतीय कृषक दल उनके इस काले कृत्य को जनता के सामने उजागर करके लोकतंत्र के हत्यारे लोगो को बेनकाब करेगा और शहीद वीरों एवं बाबा साहब बी आर अम्बेडकर के सपनो को साकार करने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करेगा।सत्ता में पहुंचे तो भ्रष्टाचार का सफाया करके देश के नागरिकों के लिए निशुल्क समान शिक्षा देंगे, नागरिकों को निशुल्क इलाज देंगे, नागरिकों को निशुल्क न्याय मिलेगा, नागरिकों को शतप्रतिशत रोजगार मिलेगा, मजदूरी-खेती किसानी को राष्ट्रीय कार्य का दर्जा मिलेगा।
सत्याग्रह पर गणतंत्र समारोह में पूर्व सैनिक जगदीश गंगवार,प्रदेश सचिव संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार,लीलाधर,राजीव मिश्रा,मुलायम सिंह, जनवेद सिंह,नत्थूलाल,अजयवीर सिंह,अभिषेक यादव,रूपराम यादव,रवि सिंह,तकदीरपाल,पेशकर कश्यप,कौशल गुप्ता,नेत्रपाल कश्यप,श्रीराम कश्यप,कमलेश कुमार,नरेंद्र सिंह,लज्जाराम,बंटू वर्मा,सरदार सोनू सिंह, विश्राम सिंह,राकेश सिंह,दिनेश पाल,आनंद शर्मा,जयवीर सिंह आर्य, उपस्थित रहे।
