गदागंज थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न —
रायबरेली (गदागंज):
गदागंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर थाना प्रभारी दयानंद तिवारी सहित प्रशासनिक और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 7 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में थाना प्रभारी, हल्का दरोगा एवं संबंधित क्षेत्र के लेखपाल शामिल किए गए हैं।
वही थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने कहा कि “शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान समाधान दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्वकर्मी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
